: श्रावण मास को लेकर ओंकारेश्वर में प्रशासन अलर्ट
Barkat Qureshi / Wed, Jul 2, 2025 / Post views : 189
खंडवा | 02 जुलाई 2025 | संवाददाता लोकेंद्र तिरोले
श्रावण मास को लेकर ओंकारेश्वर में प्रशासन अलर्ट
दर्शन, यातायात, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर हुई अहम बैठक
श्रावण मास में ओंकारेश्वर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम मांधाता में एसडीएम पुनासा शिवम प्रजापति की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, राजस्व, नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
कई विभागों के अधिकारी हुए शामिल
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेश दुबे,थाना प्रभारी अनोक सिंह सिंधिया,नायब तहसीलदार राजेन्द्र चौहान व गजानंद चौहान,मुख्य मंदिर समिति,नाविक संघ,ऑटो रिक्शा संघ,व्यापारीगण और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।दर्शन व्यवस्था यथावत
एसडीएम प्रजापति ने स्पष्ट किया कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन व्यवस्था पूर्ववत रहेगी। श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।यातायात और पार्किंग व्यवस्था तय
श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्थाएं टीचिंग ग्राउंड,ताम्रकार पार्किंग और हेलीपेड पार्किंग में की जाएंगी। तीन पहिया ऑटो रिक्शा को सिर्फ पुराना बस स्टैंड और दांडी तिराहा तक ही अनुमति दी जाएगी।
🚛 भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
सुबह 9 बजे के बाद ट्रांसपोर्ट व भारी वाहनों का कस्बे में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में बाधा न हो।⚠️ अराजक तत्वों पर सख्ती
टीका, चंदन या माला-कंठी के बहाने श्रद्धालुओं से बदमाशी या अव्यवस्था करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।🛶 घाटों पर तैनात रहेगी SDRF टीम
स्नान के लिए श्रद्धालु नर्मदा घाट पर बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए SDRF की टीमें नावों सहित घाटों पर तैनात रहेंगी। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि मां नर्मदा का जलस्तर सामान्य बना रहे।🏥 चिकित्सा सेवाएं रहेंगी सक्रिय
श्रावण मास के पूरे महीने मंदिर परिसर में डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार दिया जा सके।🚤 महासवारी के दिन नाव संचालन बंद
श्रावण सोमवार को जब भगवान शिव की महासवारी नर्मदा नदी में नौका से भ्रमण करेगी, उस दौरान अन्य सभी नावों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।प्रशासन का संदेश:
श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा, सुरक्षा और धार्मिक वातावरण एक साथ मिल सके।विज्ञापन
विज्ञापन