Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण

Barkat Qureshi / Fri, Jul 4, 2025 / Post views : 183

Share:

समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण

ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

खिरकिया। नगर के समाजसेवी एवं पत्रकार स्व. अशोक विश्वकर्मा (सर) की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी उनकी पुण्यतिथि को सेवाभाव से मनाया गया। उनके पुत्र अंकुश विश्वकर्मा एवं स्नेहीमित्रो द्वारा प्रतिवर्ष पुण्यतिथि के अवसर पर अस्पताल में मरीजो एवं गरीब बस्तियों में पहुंचकर सेवा की जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को उनकी स्मृति में स्नेहीजनो द्वारा बनाए गए अशोक सर क्लब के सदस्यों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजो फल, दूध, बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही निचली व गरीब बस्तियों में निवासरत छोटे छोटे बच्चों को बिस्किट का वितरण किया गया। साथ ही पौधारोपण कर श्रद्धांजलि दी गयी। प्रतिवर्ष अलग अलग स्थानों पर पौधरोपण किया जाता है। समाजसेवी स्व. अशोक विश्वकर्मा को नगर में सर के नाम से पहचाना जाता था। वे नगर में लोगो की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। जब भी किसी को कोई मदद की आवश्यकता होती थी, वे हमेशा आगे आकर लोगो के कार्य कराते थे। जिसके चलते उनके स्नेहीजनो द्वारा सर की उपाधि देकर सर कहकर ही संबोधित किया जाता था। प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में पुण्यतिथि पर सेवा कार्य किया जाता है। इस वर्ष भी क्लब के सदस्यो द्वारा यह पुनीत कार्य किया गया। इस दौरान अंकुश विश्वकर्मा, संदीप भदौरिया, राकेश खरका, सौरभ विश्वकर्मा, महेश तोमर, कृष्णकांत सोनी, लोकेश यादव, गबरा तिवारी,साजिद खान, मुकेश भैसारे, हरप्रीत दुआ, शाहरूख मंसूरी व अन्य युवा साथी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें