: सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण सम्पन्न
Barkat Qureshi / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 148
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों व मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण सम्पन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 23 जून 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की पूर्व तैयारियों के अन्तर्गत राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों ने सोमवार को जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं शेष विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को बीएलओ के कार्य एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग से प्रशिक्षण प्राप्त बीएलओ भी सम्मिलित हुए। इस प्रशिक्षण में जिले की सभी तहसीलों के तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सतीश राय ने बताया कि आगामी 3 जुलाई से जिले के सभी बूथ लेवल आफिसरों को कार्ययोजना अनुसार 1 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 23 जून 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की पूर्व तैयारियों के अन्तर्गत राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनरों ने सोमवार को जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं शेष विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को बीएलओ के कार्य एवं मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग से प्रशिक्षण प्राप्त बीएलओ भी सम्मिलित हुए। इस प्रशिक्षण में जिले की सभी तहसीलों के तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सतीश राय ने बताया कि आगामी 3 जुलाई से जिले के सभी बूथ लेवल आफिसरों को कार्ययोजना अनुसार 1 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।विज्ञापन
विज्ञापन