Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सार्वजनिक स्थान पर सट्टा चलाने वालें के विरुद्ध की कार्यवाही आरोपी को मौके से पकडने में मिली सफलता

Barkat Qureshi / Fri, Jun 13, 2025 / Post views : 150

Share:
सार्वजनिक स्थान पर सट्टा चलाने वालें के विरुद्ध की कार्यवाही आरोपी को मौके से पकडने में मिली सफलता  कुल 1230 रुपए नगदी एवं सट्टा सामग्री की जप्त   कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में अवैध रुप से सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रुप से चलने वाले जुआ व सट्टा जैसे अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना व अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल ने जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य मे थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन एवं उनकी पुलिस टीम ने अवैध रुप से सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लिखने एवं सट्टा का व्यापार करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई है । आगे भी इसी प्रकार कार्यवाहियां जारी रहेंगी। संक्षिप्त विवरण – थाना कसरावद के कमोदवाडा रोड नहर के रास्ते के पास एक व्यक्ती के सट्टा अंक लिखने की मुखबिर सूचना प्राप्त हुई जिस पर कार्यवाही कर आरोपी को सट्टा अंक लिखते हुए पकडा जिसके कब्जे से कुल 16 सट्टा अंक लिखी पर्चिया, एक लीड पेन, एक कार्बन का टुकडा एवं 1230 रुपए नगद मौके पर तलब पंचानो के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 251/25 धारा 4क सट्टा एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी का नाम –दिनेश पिता चंपालाल पिपल्दे जाती बलाई उम्र 46 साल निवासी ग्राम मूलठान सराहनीय कार्य – उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर श्री मनोहर गवली के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व मे प्रआर.375 मनोज कुशवाह, आर.673 महेन्द्र ठाकुर, आर.364 जीतेन्द्र बघेल, आर.776 रामू एवं आर.379 नीरज राठौर का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें