Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सालई में विश्व पर्यावरण दिवस पर 250 पेड़ वितरण कर पोधा रोपण किया

Barkat Qureshi / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 193

Share:
सालई में विश्व पर्यावरण दिवस पर 250 पेड़ वितरण कर पोधा रोपण किया खंडवा :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम सालई में एस.बी.आई. फाउंडेशन व सिनर्जी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारायण फरकले ने बताया कि ५जुन को विश्व पर्यावरण दिवस विश्व भर में मनाया जाता है ‌। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच 250 से अधिक फलदार पौधे जैसे आम, जामुन, नींबू, अनार, बेलपत्र, अशोक, कटहल, सुरजना, नीम, बादाम आदि का वितरण किया गया। साथ ही, सामुदायिक स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत गांव के युवाओं की पहल पर की गई, जिसमें पर्यावरण के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई गई।इस अवसर पर आनंद विभाग से नारायण फरकले, ने पर्यावरण दिवस पर जो हमें प्राणवायु देते हैं उन्हें बचाएं यह प्रकृति के अनुपम उपहार है। ओर इन्हीं से हमारा जीवन है। स्वस्थ स्वास्थ्य वृक्ष एवं वनस्पतियों के द्वारा ही हमें प्राप्त होता है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रभु मसानी, ने भी अपने विचार रखे।गांव के पूर्व सरपंच कड़वा जी, सचिव श्री सूरज पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती गीता गड़वाल, आशा कार्यकर्ता, युवा साथी एवं अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।सिनर्जी संस्थान की ओर से जिला समन्वयक लक्ष्मीनारायण यादव, डॉ दिव्या जायसवाल, वंदना तिरोले, आकांक्षा मोहे, दुर्गेश पवार व सोनू कनाड़े कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना तथा हरित वातावरण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करना था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें