Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सिनर्जी संस्थान द्वारा आयोजित युवा नेतृत्व क्षमता निर्माण कार्यशाला

Barkat Qureshi / Mon, Dec 9, 2024 / Post views : 193

Share:
सिनर्जी संस्थान द्वारा आयोजित युवा नेतृत्व क्षमता निर्माण कार्यशाला   हरदा (रहटगांव) – सिनर्जी संस्थान के किशोर किशोरी संसाधन केन्द्र द्वारा युवाओं के साथ रहटगांव स्थित पर्यावरण भवन में एक विशेष युवा नेतृत्व क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने, लक्ष्य तय करने और अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। कार्यशाला में विभिन्न गांवों से आए युवा साथियों ने अपने सपनों, आकांक्षाओं और पहचान पर चर्चा की। इस सत्र के दौरान युवाओं ने अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचाना और अपने लक्ष्य को निर्धारित किया। साथ ही, इस कार्यक्रम में सिनर्जी संस्थान द्वारा आयोजित समावेशी कप पर भी चर्चा हुई, जिसमें युवाओं का क्रिकेट के प्रति बहुत उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने कहा कि वे अब अपनी गलतियों से सीखते हुए, अपनी टीम बनाकर आगामी टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और जीत हासिल करेंगे। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि लड़के-लड़कियों के बीच भेदभाव की दीवारें अब टूट चुकी हैं, और दोनों एकजुट होकर आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम को सभी युवाओं के सहयोग से सफलता मिली, जो इस बात का संकेत है कि वे अपने भीतर की शक्ति को पहचानकर एक सशक्त और सकारात्मक बदलाव की दिशा में काम करेंगे। इस कार्यक्रम में सिनर्जी संस्थान से पप्पू पंवार, श्रीचंद पंवार, पृथी काजले, सरोज परते और रक्षा हिरवा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें