: सिराली | पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला में योग दिवस मनाया गया
Barkat Qureshi / Sat, Jun 21, 2025 / Post views : 144
सिराली | पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला में योग दिवस मनाया गया
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
सिराली: पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला सिराली में 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय समिति सदस्य श्री रियाज खान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मीना शाह ने विद्यार्थियों को योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है। बच्चों को विभिन्न योगासन भी कराए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठक शशिकला कनौजिया, शिक्षिका सईदा बी मैडम, प्रमोद मालवीय सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने योग सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई और नियमित योग को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
सिराली: पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला सिराली में 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय समिति सदस्य श्री रियाज खान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मीना शाह ने विद्यार्थियों को योग के महत्व और इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है। बच्चों को विभिन्न योगासन भी कराए गए।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधान पाठक शशिकला कनौजिया, शिक्षिका सईदा बी मैडम, प्रमोद मालवीय सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने योग सत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई और नियमित योग को अपने जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।विज्ञापन
विज्ञापन