Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सीएमएचओ ने खालवा स्वास्थ्य संस्थानों का किया निरीक्षण — मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया विशेष जोर

Barkat Qureshi / Sat, Jun 14, 2025 / Post views : 151

Share:
सीएमएचओ ने खालवा स्वास्थ्य संस्थानों का किया निरीक्षण — मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया विशेष जोर ✍️ संवाददाता – इम्तियाज गौरी, हरसूद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने आज शनिवार को विकासखंड खालवा के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खार और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खालवा में प्रसूति कक्ष, वार्ड, एनबीएसयू और पैथोलॉजी लैब की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने बीएमओ को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करें और अस्पतालों में वार्डों का समय-समय पर निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और संवेदनशील व्यवहार मिले। निरीक्षण के दौरान ग्राम कुटबी की एक प्रसूता महिला से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। डॉ. जुगतावत ने निर्देश दिए कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पूर्व बर्थ वेटिंग वार्ड में एक सप्ताह पहले भर्ती किया जाए, जिससे मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। उन्होंने एनबीएसयू (नवजात देखभाल इकाई) में कम वजन वाले शिशुओं की समय पर भर्ती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि शिशु मृत्यु दर में भी सुधार किया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का भी दौरा किया और भर्ती बच्चों की माताओं से स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान एनआरसी में कार्यरत पोषण प्रशिक्षक को निर्देशित किया कि वे माताओं की नियमित काउंसलिंग करें। उन्होंने सीएचओ के माध्यम से सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग कराने पर भी बल दिया। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.डी. बकोरिया भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें