Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: स्कूलों में विद्यार्थियों को उपलब्ध हुई हैं शिक्षा व खेल की बेहतर सुविधाएं

Barkat Qureshi / Fri, Dec 13, 2024 / Post views : 245

Share:
स्कूलों में विद्यार्थियों को उपलब्ध हुई हैं शिक्षा व खेल की बेहतर सुविधाएं हरदा 13 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। पिछले एक वर्ष में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, खेती और आवागमन जैसे सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिली है। हरदा जिले के ग्राम करताना, अबगांव कला और खिरकिया में बच्चों के लिए सर्व सुविधायुक्त ‘सीएम राइज स्कूल’ भवन निर्मित किये जा रहे हैं। इन विद्यालयों में छात्रों के आवागमन के लिए निःशुल्क बस सुविधा भी प्रदान की जा रही है। अबगांवकला, खिरकिया व करताना ग्रामों में बन रहे हैं सीएम राइज स्कूलों के भवन  जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी. एस. रघुवंशी ने बताया कि ग्राम अबगांव कला में 24.10 करोड़ रुपए लागत से स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अब लगभग पूर्ण हो चुका है और फिनिशिंग का कार्य जारी है। इसके अलावा ग्राम करताना में 22.89 करोड़ रुपए लागत से तथा खिरकिया में 30.04 करोड़ रुपए लागत से ये स्कूल भवन लगभग तैयार हो चुके हैं, और फिनिशिंग का कार्य निरंतर जारी है। कुछ ही दिनों में ये तीनों सीएम राइज स्कूल बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके अलावा बालक हायर सेकण्ड्री स्कूल सिराली, उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी, कन्या हायर सेकण्ड्री स्कूल हरदा में नये सीएम राइज स्कूल स्वीकृत किये गये। इन सीएम राइज स्कूलों में बच्चे प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा और अन्य सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। सीएम राइज योजना के द्वितीय चरण में हरदा ,सिराली, टिमरनी में नए सीएम राइज विद्यालयों का निर्माण प्रारंभ हो रहा है। अबगांवकला, खिरकिया व करताना के सीएम राइज स्कूलों के विद्यार्थियों की सुविधा के लिये 13 स्कूल बसों का संचालन प्रारम्भ कर दिया गया है।  पीएम श्री स्कूलों में विद्यार्थियों को मिल रहीं है खेलकूद व कम्प्यूटर सम्बंधी उत्कृष्ट सुविधाएं  जिला शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी ने बताया कि हरदा जिले को पिछले दिनों में 6 पीएम श्री स्कूलों की सौगात भी मिली है। इन स्कूलों में माध्यमिक शाला चौकड़ी, टेमागांव, हंडिया व सिराली तथा हाई स्कूल कायदा, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया के स्कूल अब पीएम श्री स्कूल के रूप में स्वीकृत किये गये है। पीएम श्री स्कूलों के लिये 48.90 लाख रूपये लागत से कुल तीन अतिरिक्त कक्षों की स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को खेलकूद और कम्प्यूटर संबंधी अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी ने बताया कि पिछले दिनों जिले के ग्राम टेमलावाड़ी के मिडिल स्कूल का उन्नयन हाई स्कूल के रूप में किया गया है। इसके लिये लगभग 1 करोड़ रूपये लागत का भवन भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। 18 स्कूलों में ‘‘स्मार्ट क्लास’’ व 19 स्कूलों में ‘‘वोकेशनल कोर्स’’ की सुविधा उपलब्ध  जिला शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी ने बताया कि हरदा जिले में डिजिटल शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश से जिले में 21 विद्यालयों में आईसीटी कम्प्यूटर लेब एवं 18 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास संचालित हो रही हैं। ⁠व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश से जिले के 19 विद्यालयों में वोकेशनल कोर्स संचालित हैं जिसमें आईटी, ब्यूटी, हेल्थ एण्ड वेलनेस, सिक्यूरिटी, रिटेल, इलेक्ट्रॉनिक आदि ट्रेड संचालित हैं। ⁠प्राम्भिक शिक्षा में आधार मजबूत करने के उद्देश से एफएलएन कार्यक्रम संचालित है, जिससे प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को आधारभूत संख्यात्मक एवं अक्षर ज्ञान प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ⁠जिले के हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अध्यनरत बालिकाओं को विशेष प्रशिक्षक द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 7 आईसीटी लेब के 47.10 लाख रूपये तथा 12 स्मार्ट क्लास के लिये 28.08 लाख रूपये स्वीकृत  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष जिले में कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को कुल 240830 निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरित की गई जबकि कक्षा 9 से 12 वी के विद्यार्थियों को 162469 पुस्तकें वितरित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी ने बताया कि गत एक वर्ष में कक्षा छटवीं के 1157 तथा कक्षा नवीं के 2105 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरण की जा रही हैं। जिले में 7 आईसीटी लेब के लिये कुल 47.10 लाख रूपये तथा 12 स्मार्ट क्लास के लिये 28.08 लाख रूपये एवं 3 टेब लेब के लिये 24 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें