: हम फाउंडेशन मालवा प्रांत का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न
Barkat Qureshi / Tue, Jul 1, 2025 / Post views : 229
हम फाउंडेशन मालवा प्रांत का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न
"दायित्व को अवसर में बदलें" — एड. निशिकान्त चौधरी
संवाददाता लोकेंद्र तिरोले
खंडवा/महू (लोकेंद्र तिरोले)बाबासाहेब अंबेडकर की नगरी महू में रविवार को *हम फाउंडेशन भारत मालवा प्रांत* के पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा एवं सांस्कृतिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकान्त चौधरी ने कहा कि "जो दायित्व हमें मिला है, उसे कर्मठता, सक्रियता और क्रियाशीलता से निभाकर उसे अवसर में बदलना चाहिए, ताकि हम भविष्य के पदाधिकारियों के लिए आदर्श प्रस्तुत कर सकें।" उन्होंने कहा कि "कई बार एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने उत्कृष्ट कार्यों और सहभागिता से संगठन में बड़ा सम्मान अर्जित करता है।"
अध्यक्षता प्रो. इकबाल अली ने की
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने की। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक कार्यों को अनुशासन एवं समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ लेकर अपने-अपने दायित्वों का संकल्प लिया।
विभिन्न पदाधिकारियों ने रखे विचार
समारोह में राष्ट्रीय सह-संयोजक महिला सहभागिता मुनमुन भट्टाचार्य,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमेश शंकर शर्मा,प्रदेश महामंत्री प्रशासन प्रमोद समाधियां,प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गौर और प्रदेश संपर्क प्रमुख कमलेश त्रिवेदी ने भी अपने विचार साझा किए।
खंडवा से प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति
जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में खंडवा नगर से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि पहुंचे। इन प्रतिनिधियों में बरखा पांडेय, अमिता गौर, आशा सेंगर, संगीता सोनवाने, नमिता काले, शिवदत्त डोंगरे, अखिलेश सेन, सतीश पटेल, मनोज वर्मा, मोनिका पालीवाल, निगार खान, कमलेश मसात्कर, सीमा मसात्कर, रविंदर सलूजा, नारायण प्रजापति, काशीनाथ काले, आशीष जायसवाल, धर्मेंद्र पांडे, रीना सोनी, जागृति सेन, जागृति गीते और नरेंद्र सिंह तोमर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
स्वागत, संचालन और आभार
स्वागत भाषण
प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार जैन
प्रस्तावना:कार्यकारी अध्यक्ष सजनी कलोसिया
अतिथि परिचय:रवि पांडे
संचालन:प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. रेखा मंडलोई
आभार प्रदर्शन:प्रांत महासचिव आयुष त्रिवेदी ने किया।
समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
प्रदेशभर से जुटे प्रतिनिधि
समारोह में मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और दायित्व निर्वहन की शपथ ली।
संवाददाता लोकेंद्र तिरोले
खंडवा/महू (लोकेंद्र तिरोले)बाबासाहेब अंबेडकर की नगरी महू में रविवार को *हम फाउंडेशन भारत मालवा प्रांत* के पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय सेवा एवं सांस्कृतिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट निशिकान्त चौधरी ने कहा कि "जो दायित्व हमें मिला है, उसे कर्मठता, सक्रियता और क्रियाशीलता से निभाकर उसे अवसर में बदलना चाहिए, ताकि हम भविष्य के पदाधिकारियों के लिए आदर्श प्रस्तुत कर सकें।" उन्होंने कहा कि "कई बार एक साधारण कार्यकर्ता भी अपने उत्कृष्ट कार्यों और सहभागिता से संगठन में बड़ा सम्मान अर्जित करता है।"
अध्यक्षता प्रो. इकबाल अली ने की
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने की। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठनात्मक कार्यों को अनुशासन एवं समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ लेकर अपने-अपने दायित्वों का संकल्प लिया।
विभिन्न पदाधिकारियों ने रखे विचार
समारोह में राष्ट्रीय सह-संयोजक महिला सहभागिता मुनमुन भट्टाचार्य,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमेश शंकर शर्मा,प्रदेश महामंत्री प्रशासन प्रमोद समाधियां,प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गौर और प्रदेश संपर्क प्रमुख कमलेश त्रिवेदी ने भी अपने विचार साझा किए।
खंडवा से प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति
जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में खंडवा नगर से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि पहुंचे। इन प्रतिनिधियों में बरखा पांडेय, अमिता गौर, आशा सेंगर, संगीता सोनवाने, नमिता काले, शिवदत्त डोंगरे, अखिलेश सेन, सतीश पटेल, मनोज वर्मा, मोनिका पालीवाल, निगार खान, कमलेश मसात्कर, सीमा मसात्कर, रविंदर सलूजा, नारायण प्रजापति, काशीनाथ काले, आशीष जायसवाल, धर्मेंद्र पांडे, रीना सोनी, जागृति सेन, जागृति गीते और नरेंद्र सिंह तोमर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
स्वागत, संचालन और आभार
स्वागत भाषण
प्रांतीय अध्यक्ष राकेश कुमार जैन
प्रस्तावना:कार्यकारी अध्यक्ष सजनी कलोसिया
अतिथि परिचय:रवि पांडे
संचालन:प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. रेखा मंडलोई
आभार प्रदर्शन:प्रांत महासचिव आयुष त्रिवेदी ने किया।
समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
प्रदेशभर से जुटे प्रतिनिधि
समारोह में मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और दायित्व निर्वहन की शपथ ली।विज्ञापन
विज्ञापन