Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: हरदा नगर पालिका के जनकल्याण शिविर में हितलाभ किया वितरण

Barkat Qureshi / Wed, Dec 18, 2024 / Post views : 266

Share:
हरदा नगर पालिका के जनकल्याण शिविर में हितलाभ किया वितरण हरदा 18 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान’ के तहत आयोजित ‘जनकल्याण शिविर’ का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि जनकल्याण शिविरों के आयोजन की तिथि और स्थान का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा अधिक से अधिक लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाकर शिविर में हितलाभ वितरण करें। शिविर में 7 नागरिकों प्रिया, कमलेश, भावना, नीशा, नीतू, सोफिया और प्रतीक को संबल कार्ड वितरित किये गये, 2 नागरिकों को जन्म प्रमाण-पत्र तथा 2 को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति संबंधी आदेश प्रदान किये गये।  ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान’ के तहत बुधवार को हरदा नगर पालिका कार्यालय परिसर में आयोजित ‘जनकल्याण शिविर’ में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया और कलेक्टर श्री सिंह ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत पत्र प्रदान किए। इस दौरान श्री शशांक मालवीय को 50 हजार रूपये, श्री राहुल चौधरी व अक्षय पंवार को 20-20 हजार रूपये तथा बंटी बंजारा और मनीष मोरी को 10-10 हजार रूपये की मदद पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रदान की गई। इस राशि से ये बेरोजगार युवा अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आत्म निर्भर बन सकेंगे और अपने परिवार का पालन पोषण बेहतर तरीके से कर सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें