: हरदा - विधायक डां आर.के.दोगने द्वारा नि: शुल्क साईकल वितरण किया
Barkat Qureshi / Tue, Dec 31, 2024 / Post views : 274
हरदा - विधायक डां आर.के.दोगने द्वारा नि: शुल्क साईकल वितरण किया
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम मगरधा पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू हुए व ग्राम में व्याप्त समस्याएं जानी तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्या का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके पश्चात हरदा विधायक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरधा पहुंचकर शाला का औचक निरीक्षण किया एवं शिक्षकों को स्कूली छात्र-छात्राओं को उत्तम शिक्षा दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। ततपश्चात शाला में आयोजित निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्कूली छात्र-छात्राओं को निशुल्क सायकल प्रदान की एवं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को जीवन में अनुशासन का महत्व बताया।

इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ,विधायक प्रतिनिधि राकेश सूरमा जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ राघवेंद्र पांरे,हायर सेकेंडरी के प्राचार्य पीयूष राठौर, उप प्राचार्य माखनलाल झिंझोरे,ओसले
आदित्य पटेल झड़पा, सरपंच नंदलाल धुर्वे, पंच फजलू खान ,शैतान सिंह राजपूत ,माखनलाल गौर जुगल किशोर गौर, शिक्षक मुकेश इवने आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन