: हरियाली का संकल्प… जलकुआ ने दिया पर्यावरण प्रेम का संदेश!
Barkat Qureshi / Wed, Jul 16, 2025 / Post views : 210
हरियाली का संकल्प… जलकुआ ने दिया पर्यावरण प्रेम का संदेश!
400 पौधों से महका मुक्तिधाम परिसर | पर्यावरण जागरूकता की बनी मिसाल

संवाददाता – इस्हाक गौरी, मूंदी
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणास्पद पहल करते हुए ग्राम जलकुआ ने आज बुधवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया। ग्राम पंचायत जलकुआ के तत्वावधान में मुक्तिधाम परिसर के समीप 400 पौधों का भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, स्कूली छात्रों, ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 🌳 मुख्य अभियंता ने दिया जीवनदायिनी संदेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के मुख्य अभियंता श्री एस. के. मालवीय ने स्वयं पौधारोपण कर सभी को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि — “एक पेड़ सौ नेकी के बराबर होता है। पेड़ लगाना सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि एक जीवन बोना है। जैसे हम अपने बच्चों को पालते हैं, वैसे ही पौधों को भी स्नेह दें।” 🌱 वृक्षारोपण है सबसे बड़ा दान – जगपाल पटेल आदिवासी विकास परिषद संगठन के सचिव एवं पर्यावरण प्रेमी श्री जगपाल पटेल ने कहा कि — “जितने अधिक पेड़, उतनी शुद्ध हवा और बेहतर ज़िंदगी। वृक्षारोपण है सबसे बड़ा दान – यही बनेगा जीवन का वरदान।” 👥 विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे: जिला पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्रसिंह चौहान जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री राम सावनेर ग्राम सरपंच श्रीमती साधना पटेल उपसरपंच श्रीमती निर्मला बाई यादव पूर्व सरपंच देवाराम सिंह रोम ग्राम पंचायत सचिव श्री चौहान शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, पंचगण और सैकड़ों ग्रामीणजन 🌿 ग्रामवासियों ने दिखाई एकजुटता ग्राम के जागरूक नागरिकों – बालाराम राठौर, गौरीशंकर यादव, नवल देवले, गजानन मोटा, लालसिंह रोम आदि ने भी वृक्षारोपण में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाज को एकता और समर्पण का संदेश दिया।
🌍 संकल्प से सजी हरियाली की ओर एक मजबूत कदम
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने यह संकल्प लिया कि लगाए गए हर पौधे की नियमित देखरेख की जाएगी, जब तक वह मजबूत वृक्ष न बन जाए। ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और सुंदर वातावरण मिल सके।विज्ञापन
विज्ञापन