: हाजी मोहम्मद शाहिद सोलंकी बने चार्टर्ड अकाउंटेंट – गोंदिया व तेली समाज में हर्ष का माहौल
Barkat Qureshi / Wed, Jul 9, 2025 / Post views : 193
हाजी मोहम्मद शाहिद सोलंकी बने चार्टर्ड अकाउंटेंट – गोंदिया व तेली समाज में हर्ष का माहौल
संवाददाता ईस्हाक गौरी मूंदी
गोंदिया निवासी हाजी मोहम्मद अमीन सोलंकी के सुपुत्र हाजी मोहम्मद शाहिद जी सोलंकी ने वर्ष 2025 की ICAI (इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया) की परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस सफलता के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार का, बल्कि सम्पूर्ण तेली समाज और गोंदिया नगर का नाम रोशन कर दिया है। शाहिद की इस ऐतिहासिक सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, समाजजन और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। घर में मिठाइयाँ बांटी जा रही हैं और बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है।
शाहिद के पिता हाजी मोहम्मद अमीन सोलंकी ने भावुक होकर कहा कि –
शाहिद ने बचपन से ही अपने लक्ष्य को लेकर लगन और ईमानदारी से मेहनत की है। आज वह मेहनत रंग लाई है। यह पूरे परिवार और समाज के लिए गर्व का दिन है।"
हाजी शाहिद सोलंकी ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व दोस्तों को देते हुए कहा कि –
यह मेरी नहीं, मेरे पूरे परिवार और समाज की सामूहिक तपस्या की जीत है। मेरे वालिद-वालीदा की दुआएं और समाज का हौसला ही मेरी असली ताकत रही है।"
शाहिद की सफलता पर समाज के विभिन्न हिस्सों से शुभकामनाएं प्राप्त हुई हैं।
रऊफ तिगाला (खंडवा) ने कहा कि –
शाहिद की सफलता मेहनत और ईमानदारी की प्रेरणादायक मिसाल है। इससे समस्त बिरादरी का सर ऊँचा हुआ है।"
साथ ही सिराज गोरी (शिरपुर), शकील चौहान (खिरकिया), उमर फारूक तंवर (बड़वाह), मो. इस्हाक गोरी (मलकापुर), हाजी सलीम जिन्द्ररान, हाजी नूर खतरी (इंदौर), हाजी असलम गौरी (खंडवा), सलीम तिगाले (बड़वानी) सहित समाज के अनेक गणमान्य जनों ने व्यक्तिगत रूप से बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि –
"ऐसे युवा समाज की नींव हैं। शाहिद जैसे होनहारों से आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरणा लेंगी। यह दिन सिर्फ परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए त्योहार मनाने का दिन है।"विज्ञापन
विज्ञापन