: 10 मिनट की तबाही: हरसूद-छनेरा में आंधी-तूफान से हाहाकार, पेड़ गिरे, बिजली गुल, लोग सहमे
Barkat Qureshi / Thu, Jun 12, 2025 / Post views : 150
🌩️ 10 मिनट की तबाही: हरसूद-छनेरा में आंधी-तूफान से हाहाकार, पेड़ गिरे, बिजली गुल, लोग सहमे
संवाददाता इम्तियाज गौरी हरसूद
हरसूद/छनेरा, बुधवार रात:
गर्म हवा से झुलसते शहर ने बुधवार को दिनभर जैसे आग उगली हो, लेकिन रात होते ही मौसम ने करवट ली और तेज़ हवा के साथ आए तूफान ने पूरे शहर को हिला दिया। केवल 10 से 15 मिनट की तेज़ आंधी और बारिश ने हरसूद, छनेरा और आसपास के इलाकों को मानो झकझोर कर रख दिया।
तेज़ हवाओं ने दर्जनों पेड़ों को उखाड़ फेंका, कई घरों के टीन शेड आसमान में उड़ गए, और बिजली के खंभे व तार टूटकर गिर पड़े। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति का व्यापक नुकसान हुआ है।
🌪️ तूफान की चपेट में आए इलाके:
🔹 मुख्य बाजार क्षेत्र में 10 से ज्यादा विशाल पेड़ गिर गए, जिससे रास्ते जाम हो गए और दहशत फैल गई।
🔹 सेक्टर-7 में मदनलाल नायक का टीन शेड हवा में उड़कर 100 फीट दूर जाकर गिरा, परिवार सुरक्षित रहा।
🔹 महावीर कॉलोनी मेन रोड पर, आनंद रेडीमेड के सामने पीपल का पेड़ गिरा, बिजली के खंभे और तार टूटे, भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
🔹 चौराहे पर चेतराम का पताशे का ठेला उस वक्त पूरी तरह बर्बाद हो गया जब नीलगिरी का पेड़ सीधा ठेले पर गिरा।
🔹 सेक्टर-5 में आरके सोनी के घर के सामने पेड़ गिरकर बिजली की लाइन पर अटक गया।
🔹 स्टेशन रोड पर स्टेट बैंक, डॉ. पाचोले, डॉ. अग्रवाल के घरों के सामने के पेड़ टूटकर गिर पड़े।
⚡ बिजली आपूर्ति ठप, शहर अंधेरे में डूबा
तूफान के बाद कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। टूटे तार, झुके पोल और गिरे खंभों ने आपूर्ति व्यवस्था को ठप कर दिया। बिजली विभाग की टीमें देर रात से ही मरम्मत कार्य में जुट गईं।
🏛️ प्रशासन सतर्क, नुकसान का आंकलन जारी
तहसीलदार संगीता मोहतो ने बताया कि राजस्व अमला की टीम मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

तहसीलदार संगीता मोहतो ने बताया कि राजस्व अमला की टीम मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।विज्ञापन
विज्ञापन