: 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पुलिस थाना कसरावद परिसर में किया गया योग शिविर का आयोजन
Barkat Qureshi / Sat, Jun 21, 2025 / Post views : 141
21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पुलिस थाना कसरावद परिसर में किया गया योग शिविर का आयोजन
योग शिविर में पुलिस स्टॉफ, नगर रक्षा समिति के सदस्य एवं प्रतिष्ठित नागरिक शामिल रहे
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला खरगोन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला खरगोन के निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी पुलिस थाना कसरावद जिला खरगोन के द्वारा आज दिनांक 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना कसरावद में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर का उद्देश्य तनावमुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना रहा।
योग शिविर में पुलिस थाना कसरावद का समस्त पुलिस स्टाफ, नगर कसरावद के नगर रक्षा समिति के सदस्य एवं प्रतिष्ठित व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ ली।
थाना प्रभारी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमें स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वयं योग करें और समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाएं
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला खरगोन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला खरगोन के निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी पुलिस थाना कसरावद जिला खरगोन के द्वारा आज दिनांक 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना कसरावद में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर का उद्देश्य तनावमुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना रहा।
योग शिविर में पुलिस थाना कसरावद का समस्त पुलिस स्टाफ, नगर कसरावद के नगर रक्षा समिति के सदस्य एवं प्रतिष्ठित व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ ली।
थाना प्रभारी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमें स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वयं योग करें और समाज में भी योग के प्रति जागरूकता फैलाएंविज्ञापन
विज्ञापन