Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: अवैध रेत परिवहन पर एसडीएम ने की ट्रैक्टर ट्राली जप्त

Barkat Qureshi / Sat, Oct 26, 2024 / Post views : 489

Share:
रिपोर्टर ईस्हाक गौरी मूंदी अवैध रेत परिवहन पर एसडीएम ने की ट्रैक्टर ट्राली जप्त उसके बाद भी बैखोफ है रेत माफिया  रात के अधेरे में डाल रहे है ट्रैक्टर ट्रालीयो से रेत    इन दिनों रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। रेत माफिया खुलेआम अपने ट्रैक्टर में भरकर रेत बेच रहे हैं। ओर शासन को लाखों के राजस्व की चपत लगा रहें है  अभी कुछ दिन पूर्व खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध रेत से भरे बगर रायल्टी के रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ी और नर्मदा नगर थाना में जप्ती पंचनामा बना कर खड़ा कर दिया गया है वही पुनासा एसडीएम द्वारा भी अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को - पकड़ा गया है जिसे पुनासा चौकी में खड़ा किया गया है। देवास जिले की अवैध रेत खदान फतेहगढ़ से लगभग 15 से 20 ट्रेक्टर ट्रालियां रोजाना खंडवा - जिले के पुनासा, मूंदी देवला खुटला केनूद की ओर आती है जिस रोड से ये टेक्टर ट्रालियां आती है उस रोड पर वन विभाग के दो - चेकिंग बैरियल है और मुख्य मार्ग पर नर्मदा नगर थाना भी है ओर पुनासा चौकी भी है इसके बावजूद भी बड़ी मात्रा में अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर ट्राली रात के अधेरे में पुनासा,मूंदी,केनूद,देवला खुटला पहॅुच जाते है और आस पास के ग्रामो में चल रहे निर्माण कार्यों में रेत को दलालों के माध्यम से बिक्री कर दिया जाता है इक्का दुक्का ट्रेक्टर ट्रालीयो को पकड़ कर खनिज विभाग द्वारा - जुर्माना कर छोड़ दिया जाता है। खनिज विभाग की कार्यवाही के बाद फिर से बड़े पैमाने पर अवैध रेत परिवहन का खेल शुरू हो जाता है जो कि दिन की जगह रात में रेत से भरे ट्रेक्टर ट्रालियां नर्मदा नगर से - पुनासा मुंदी की ओर निकलते नजर आते है। रेत माफिया बराबर धंधा चमकाने में जुटे हुए हैं। अंधेरा होते ही रेत माफिया सक्रिय हो जाते हैं। रेत माफिया मॉ नर्मदा को छलनी कर रहे है अब सवाल यह है कि खनिज विभाग ओर राजस्व विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही कब की जाएगी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें