Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कपड़े के थैले और मिट्टी की कलाकृतियों को प्रोत्साहन, कहा 3R सेंटर को और विकसित करेंगे

Barkat Qureshi / Sun, Oct 27, 2024 / Post views : 490

Share:

कपड़े के थैले और मिट्टी की कलाकृतियों को प्रोत्साहन, कहा 3R सेंटर को और विकसित करेंगे

 खंडवा निगम क्षेत्र में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को सशक्त बनाने हेतु आज महापौर अमृता यादव के नेतृत्व में 3R सेंटर का उद्घाटन किया गया। जिसमे 3R रथ द्वारा एकत्रित किए गए पुराने कपड़ों खिलौनों कंबल आदि निःशुल्क आम नागरिकों को बांटे गए ,इस अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत मिट्टी से बनी कलाकृतियों और दीपों का विक्रय कर रहे शिल्पकारों का सम्मान किया गया। साथ ही, प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े के थैले उपयोग में लाने वाले नागरिकों को भी प्रोत्साहित किया गया। महापौर ने सभी नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का आग्रह किया ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके और स्थानीय शिल्पकारों को बढ़ावा मिले,

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर अम्रता यादव ने की जिसमें अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ,MIC सदस्य श्री राजेश यादव, अनिल वर्मा, विक्की भाँवरे , श्री सोमनाथ काले, श्री आशीष चाटकेले, पूर्व पार्षद श्री सुनील जैन, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे, उपयंत्री श्री संजय शुक्ला, कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, उपयंत्री श्री मनीष जीले, श्री भरत, आदर्श, जोन प्रभारी भुवन श्रीमाली, श्री सखाराम भट्ट, जाफरी, और अजय सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि नगर निगम का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है और स्वदेशी वस्त्रों एवं उत्पादों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें