Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है      किसान भाई अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं

Barkat Qureshi / Mon, Dec 2, 2024 / Post views : 491

Share:
  फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है      किसान भाई अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं हरदा जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में 8वा "फसल बीमा सप्ताह ‘‘ प्रारंभ किया गया है, जो कि 7 दिसम्बर 2024 तक जारी रहेगा । उपसंचालक कृषि श्री संजय यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत रबी वर्ष 2024-25 में अधिसूचित फसलों का फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 तक नियत की गई है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है की अंतिम तिथि से पूर्व अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवा लें। उन्होंने बताया कि गेहूं की प्रीमियम राशि 675 रु, चना – 594 रु एवं सरसों – 510 रु प्रीमियम राशि प्रति हेक्टयर निर्धारित की गई है। उपसंचालक कृषि श्री यादव ने जिले के अऋणी और कालातीत एन.पी.ए. कृषक भाईयो से अनुरोध किया है कि अपने निकटतम कॉमन सर्विस सेन्टर या बैंक के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज जैसे कि ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, आधारकार्ड/बटाईदार कृषक के लिए आवश्यक दस्तावेज (दस्तावेज - खोटनामा, ऋणपुस्तिका, बैंक पासबुक, आधारकार्ड एवं कृषि भूमि स्वामी का आधारकार्ड ले जाकर करवा सकते है। फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि भी आपके ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रचार-प्रसार करने के लिए जा रहे है, आप उनसे भी जानकारी ले सकते है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार के कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाईन नम्बर 14447 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें