: जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
Barkat Qureshi / Tue, Dec 10, 2024 / Post views : 488
जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
हरदा 10 सितंबर 2024/ जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने आवेदकों की समस्याएं सुनी, और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव नागू और एसडीम हरदा श्री कुमार शानू देवड़िया ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत वितरण कंपनी, नगर पालिका और सामाजिक न्याय विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।विज्ञापन
विज्ञापन