: पंडित संजय व्यास की भागवत कथा का प्रचार प्रसार रामपुरा में किया
Barkat Qureshi / Thu, Dec 19, 2024 / Post views : 621
पंडित संजय व्यास की भागवत कथा का प्रचार प्रसार रामपुरा में किया
सिराली नगर की विद्या विहार कॉलोनी में गणेश गार्डन में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सिराली क्षेत्र के गौरव संत भक्त श्री संजय व्यास सिराली वालों के मुखारविंद से कथा वाचन किया जावेगा।
कालूराम सेजकर रामपुरा वार्ड क्रमांक 14 नगर परिषद सिराली ने बताया है कि हमारे क्षेत्र के लाडले संजय व्यास जी पंडित जी कथाकार हैं जो कि हमारे विद्या विहार कॉलोनी में कथा का आयोजन किया जा रहा हैं इस समय हिन्दू समाज पर सनातन धर्म पर संकट का समय चल रहा है विदेशियों द्वारा हिंदुओं की बुरी दुर्दशा की जा रही है और इस संकट के दौरान हमें एक होकर एकता का परिचय दे विद्या विहार कॉलोनी में सभी कॉलोनी वासियों से मेरा करवध अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारे और कथा का श्रवण करे रामनिवास गौर सत्यनारायण चंदेल भोपाल हैडलाइन सिराली से संवाददाता संजय योगी आशीष रावत केवलाराम उईके प्रमोद मालवी संतोष यादव आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन
विज्ञापन