Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘‘वीर बाल दिवस’’ मनाया

Barkat Qureshi / Thu, Dec 26, 2024 / Post views : 598

Share:
आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘‘वीर बाल दिवस’’ मनाया  सशक्त वाहिनी की छात्राओं को यातायात थाने की कार्यप्रणाली के बारे में बताया हरदा 26 दिसंबर 2024/ ‘‘वीर बाल दिवस’’ के अवसर पर गुरूवार को जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों में महिलाओं व बच्चों को गुरू गोविंद सिंह के बालकों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान और वीर बाल दिवस के बारे में बताया गया। इसके अलावा बाल कल्याण समिति कार्यालय हरदा में भी वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर सशक्त वाहिनी की छात्राओं को वीर बाल दिवस के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री संजय त्रिपाठी ने महिला सशक्त वाहिनी कक्षा की छात्राओं से लिखित परीक्षा और फिजिकल परीक्षा में प्रशिक्षण लेने के लिये नियमित रूप से उपस्थित होने के लिये कहा। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने वीर बाल दिवस के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।  प्रभारी परियोजना अधिकारी सुश्री भारती भल्लावी ने शौर्या दल व बाल विवाह रोकथाम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक सुश्री सोनाली गौर ने छात्राओं को वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह के बालक जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान के बारे में बताया। इस अवसर पर छात्राओं को यातायात थाने हरदा का भ्रमण कराया गया। पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक श्री महेश वर्मा ने यातायात थाने में बालिकाओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होने छात्राओं को ब्रिथ एनालाइजर मशीन, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन बीमा के बारे में जानकारी दी और यातायात थाने की कार्यप्रणाली के बारे मे बताया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें