Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नेपा लिमिटेड की महिला कर्मचारियों ने शुरू किया विशेष अभियान 4.0

Barkat Qureshi / Tue, Oct 22, 2024 / Post views : 485

Share:
नेपा लिमिटेड की महिला कर्मचारियों ने शुरू किया विशेष अभियान 4.0 कोना-कोना साफ, समृद्धि और प्रगति की ओर ================ जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधव ================= नेपानगर।केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम नेपा लिमिटेड की महिला कर्मचारियों ने स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए एक अनोखा अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य संस्थान के परिसर में हर कोने को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, जिससे कर्मचारियों को काम करने के लिए स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।   भारत सरकार के दिशा निर्देशन में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता के इस विशेष अभियान के तहत, महिला कर्मचारियों ने सोमवार को प्रशासनिक कार्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें कचरा संग्रह, सफाई, और सौंदर्यीकरण किया गया। विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत नेपा लिमिटेड की महिला कर्मचारियों लक्ष्मी सेन, रीतिका भमोरे, काजोल बुग्गीवाला, माधुरी धामन्देकर, मीना श्रीवास्तव, सपना दुबे, कोमल राठौड़, खुशी पदराम, तारिणी नागवंशी, कनक गुरव, पल्लवी पटेल, प्रियंका गाढ़े ने अपने हाथों से सफाई की और परिसर को सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया। प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन महेंद्र केशरी ने कहा हमें अपनी महिला कर्मचारियों की इस पहल की सराहना करनी चाहिए। यह अभियान न केवल हमारे परिसर को स्वच्छ बनाएगा बल्कि हमारे समाज में भी स्वच्छता की भावना का और विस्तार करेगा। जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने बताया सीएमडी राकेश कुमार चोखानी के मार्गदर्शन में नेपा लिमिटेड की महिला कर्मचारियों का यह अभियान न केवल स्वच्छता के लिए बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारी के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान से नेपा लिमिटेड की महिला कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रदर्शन होता है। यह अभियान एक अनुकरणीय उदाहरण है कि कैसे छोटे छोटे प्रयासों से हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बना सकते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें