Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खंडवा में बैंक मित्र संगठन की जिला स्तरीय बैठक का सफल आयोजन

Barkat Qureshi / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 421

Share:
खंडवा में बैंक मित्र संगठन की जिला स्तरीय बैठक का सफल आयोजन संवाददाता बरकत कुरैशी खंडवा/मध्य प्रदेश बैंक मित्र संगठन की एक विशेष जिला स्तरीय बैठक का आयोजन रविवार को जनपद सभा ग्रह, सिविल लाइन, खंडवा में किया गया। यह बैठक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सैकड़ों बैंक मित्रों ने भाग लिया। बैठक में बैंक मित्रों की समस्याएं, कार्यस्थल की चुनौतियाँ, बैंक व उपभोक्ताओं के मध्य समन्वय, तथा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि • माननीय जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि खंडवा श्री रामपाल सिंह सोलंकी जी एवं सिंगोट भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जाधव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । माननीय जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि खंडवा ने अपने संबोधन में बैंक मित्रों की भूमिका की सराहना की और उनकी समस्याओं को शासन स्तर पर समाधान हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन जिला कोष अध्यक्ष इंदौरीलाल पाटीदार द्वारा किया गया, कार्यक्रम जिला अध्यक्ष राकेश राठौर ही के द्वारा 12 जुलाई को भोपाल में होने वाले महा सम्मेलन की जानकारी एवं व्यस्था के बारे में बताया गया, जिला सचिव प्रदीप लाड़ द्वारा सभी बैंकों के बैंक मित्रो की समस्याओं को सुना एवं भोपाल में होने वाले सम्मेलन तक पहुंचाने के लिए रजिस्टर में दर्ज किया। मध्य प्रदेश बैंक मित्र संगठन ने सभी अतिथियों और उपस्थित बैंक मित्रों का एजाज खान, सादिक खान, शुभम अर्झारे , अभिलाष सातले एवं समस्त संगठन पदाधिकारियों ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में इसी प्रकार संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें