: नगर पालिका निगम खंडवा की नयी आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने संभाला कार्यभार
Barkat Qureshi / Mon, Oct 21, 2024 / Post views : 513
नगर पालिका निगम खंडवा की नयी आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने संभाला कार्यभार
दादाजी धूनीवाले मंदिर में दर्शन के बाद किया निगम प्रवेश
खंडवा, 21 अक्टूबर 2024 – नगर पालिका निगम खंडवा की नयी आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत ने आज अपने पद का कार्यभार संभाला। सबसे पहले उन्होंने दादाजी धूनीवाले मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और धूनी को प्रणाम किया। इसके पश्चात उन्होंने निगम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए स्वागत को स्वीकार किया। अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठने से पूर्व, उन्होंने अपने साथ लाई गणेश जी की प्रतिमा को कार्यालय में स्थापित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
नवाचार: प्लास्टिक पर रोक के निर्देश
आयुक्त श्रीमती राजावत ने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। पुष्पगुच्छ में लगे सिंगल यूज़ प्लास्टिक को देखकर उन्होंने इसे तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नगर निगम परिसर के अंदर सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग किसी भी रूप में नहीं किया जाएगा। इस निर्देश को निगम के प्रवेश द्वार पर चस्पा किया गया, जिससे सभी को इसकी जानकारी हो सके।
कर्मचारियों से परिचय
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय का कार्यक्रम
इ
उसके बाद, आयुक्त ने निगम परिसर का भ्रमण किया और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय हेतु निगम के सभागार में उपस्थिति दर्ज कराई।विज्ञापन
विज्ञापन