: श्री दुर्गाधाम मंदिर किशोर नगर में मनाया गया शरदोत्सव,अमृत रूपी चन्द्रकिरणों में रखी खीर की प्रसादी का हुआ वितरण
Barkat Qureshi / Fri, Oct 18, 2024 / Post views : 491
खंडवा। किशोर नगर जूनियर एलआईजी स्थित श्री दुर्गाधाम मंदिर में क्षेत्रवासियों द्वारा गुरुवार रात 12 बजें शरदोत्सव मनाया गया। मां नवदुर्गा जी को भोग पश्चात अमृत रूपी चन्द्रकिरणों में रखी खीर का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात्रि का विशेष महत्त्व है। इस पावन अवसर पर मंदिर में रात्रि 8 बजे शक्तिरुपेण मां नवदुर्गा जी की आरती आयोजित हुई तत्पश्चात क्षेत्र की माता बहनों एवं बालिकाओं द्वारा सुंदर गरबा एवं गरबा गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। रात्रि 9 से 12 बजे तक श्री दुर्गाधाम महिला मंडल की बहनों द्वारा संगीतमय गीतों भजनों की प्रस्तुतियों पश्चात रात्रि 12 बजे अमृत रूपी चन्द्रकिरणों में रखी खीर की प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर मां दुर्गा धाम मंदिर महिला मंडल की सोनू लाड़, माधुरी लाड, नीलिमा खडायते, वंदना राठौर, लालू राठौर, नेहा कटारे, कलाबाई यादव, मीरा लाड़, नेहा, ज्योति मंगवानी, कुमकुम उपाध्याय, शिवांश, शीवि लाड़, नीलम मेहरा, आरती, अंजुला चित्तौड़े, धानीबाई चावड़ा, रंजीता चौहान, निर्मल मंगवानी, खैमचंद जेठवानी, जया खंडेल, पंजीता गाठे, अरुणा हेरी आदि मातृशक्ति आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।विज्ञापन
विज्ञापन