: भगवान सहस्त्रबाहु जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक, 10 को मनाएंगे जयंती
Barkat Qureshi / Fri, Oct 18, 2024 / Post views : 470
खंडवा। श्री हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलाल समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु जयंती मनाने को लेकर श्री लखनलाल बिजोरिया स्कूल में बैठक हुई। इसमें भगवान सहस्त्रबाहु जयंती में समाज को एकत्रिकरण और सशक्तिकरण के साथ जयंती मनाने को लेकर विचार -विमर्श हुआ. अध्यक्ष बंटी चौकसे ने बताया बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की भगवान सहस्त्रबाहु जयंती नक्षत्र गार्डन में मनाई जाएंगी. 8 नवम्बर को भगवान श्री सहस्त्रबाहुजी का पूजन होगा। साथ ही 10 नवम्बर को सहस्त्रबाहु जयंती समाज के सभी लोग एकत्रित होकर धूमधाम से मनाएंगे। इस अवसर पर अशोक गौर (लड्डू भैया), दिनेश चौकसे (बंटी भैया) डॉ. जेपी मालवीय,राकेश मालवीय, पवन जायसवाल, अनिल धरवाल, वीरेंद्र जायसवाल, श्यामलाल मालवीय, राजेश चौकसे, राकेश जायसवाल, सुरेश मालवीय, हरीश बिजोरिया, देवेंद्र जायसवाल, शुभम आर्य, धनंजय जायसवाल, राजेश राय एवं मातृशक्ति नूतन जायसवाल, सविता मालवीय, कल्पना मालवीय, कृष्णा जायसवाल, ललिता मालवीय, अनीता जायसवाल, मीनाक्षी जायसवाल, पुष्पा गौर आदि बैठक में उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन