: केसरिया ने सहयोगियों का किया सम्मान, बेस्ट गरबा टीम ऑफ द ईयर से फ्यूजन गरबा ग्रुप सम्मानित
Barkat Qureshi / Thu, Oct 17, 2024 / Post views : 472
खंडवा। केसरिया गरबा महोत्सव का शरद पूर्णिमा पर सम्मान और आभार कार्यक्रम आयोजित हुआ। सहयोगियों का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह दिए गए। बेस्ट गरबा टीम ऑफ द ईयर का पुरस्कार फ्यूजन गरबा ग्रुप को दिया गया। गोल्डन ग्रुप और विशॅमास्टर इवेंट्स द्वारा आयोजित केसरिया गरबा महोत्सव को सफल बनाने वाले सहयोगियों का बुधवार शरद पुर्णिमा पर सम्मान और आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बीपीएस के नीरज भंडारी ने कहा एक पारिवारिक गरबा का माहौल केसरिया गरबा में दिखता है। मेरा हमेशा प्रयास रहेंगा जो भी मेरी मदद लगेंगी वह बेहतर करने के लिए रहेंगी। इसी प्रकार डॉ. दिनेश गुर्जर, डॉ. एसएस गुर्जर, डॉ. प्रीति गुर्जर, विनय गंगराड़े, श्याम गंगराडे़, मोनू पालीवाल, हिमांशु गंगराडे़, संदीप वर्मा, अजयसिंह राजपुत, कपिल चौधरी ने भी अपने अनुभव साझा किए। सभी स्पांसर को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। आायोजक रितेश कपूर और आशीष जायसवाल ने बताया 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक केसरिया गरबा में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाले अश्विन मंगलानी फ्यूजन गरबा ग्रुप को खंडवा का बेस्ट गरबा टीम ऑफ द ईयर पुरस्कार और 21 हजार रूपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केसरिया गरबा और अतिथियों द्वारा दिया गया। इस दौरान विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से केसरिया गरबा में सेवा देने वाले ,पूजा चावड़ा,संगीता सेन, चेतना ठाकुर बजरंग सेना, रिंकु राठौर गोल्डन ग्रुप महिला विंग, नेहा कपूर, दिपाली कपूर, सालु सोनी, श्रुति सोनी,आयुषी तेजवानी, मीनल जैन, अश्विन गदले, रानी नामदेव, सनी खरबंदा, जितेश कपूर, अमित खरबंदा,अमन पाटिल, प्रिंस, शीतल राठौर, आरती मालवीय, अनिल चौरसिया, अंशुल कपूर, सागर इंगले, शिवम अटूट, राहुल सैनी, रूपेश चांगरे, करण बाथम, सहित गोल्डन ग्रुप की पूरी टीम का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में श्याम कपूर, राहुल बाथम, गौरव मिश्रा, आयुष लाड़, विवेक बाथम, डॉ. जितेंद्र मालवीय,राकेश अग्रवाल,राकेश मालवीय धीरज गोस्वामी, प्रांजल कोटवाले, अमन ,गोपाल सोनी,सत्यम चावड़ा ,अमन मंगल, लक्की, हर्षित परदेशी, दीपक दशोरे सहित मौजूद थे।विज्ञापन
विज्ञापन