Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: आंधी- तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजू दादू ने खेतों में पहुंचकर किया निरीक्षण

Barkat Qureshi / Wed, Oct 23, 2024 / Post views : 424

Share:

आंधी- तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक मंजू दादू ने खेतों में पहुंचकर किया निरीक्षण

 किसान भाइयों से चर्चा कर किया आश्वस्त अधिक से अधिक मुआवजा मिलेंगा

सांसद-विधायक ने मुख्यमंत्री जी से किया आग्रह जल्द लागू करें मौसम आधारित फसल बीमा

 बुरहानपुर/ सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नेपानगर विधानसभा के खकनार क्षेत्र में गत दिनों आंधीतूफान व बारिश से एक दर्जन से अधिक गांवो में केला सहित अन्य फसले जमींदोज हो गई थी। बुधवार को खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील,नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रशासनिक टीम के साथ खेतों में पहुंचकर हुए नुकसान का जायजा लिया ग्राम शेखापुर, टेम्भी, मांजरोद कला, मांजरोद खुर्द में किसानों से चर्चा कर विश्वास दिया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान हितेषी सरकार है। संकट कि इस घडी में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

       सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने किसान भाइयो से कहा कि नुकसान की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से फोन पर चर्चा कर वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया था। विधायक मंजू दादू ने भी मुख्यमंत्री जी को पत्र लिख अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है। मौसम आधारित फसल बीमा का लाभ क्षेत्र के किसानों को मिले इसके लिए हम सतत प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने विश्वास दिलाया है कि फसल बीमा के लिये प्रक्रिया जारी है, इसे लागू किया जायेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि फसल बीमा योजना की सौगात क्षेत्र के किसानों को मिलेगी। मेरे व विधायक मंजू दादु द्वारा मुख्यमंत्री जी से यह भी आग्रह किया गया है कि यदि कोई कंपनी मौसम आधारित फसल बीमा के लिए आगे नहीं आती है तो सरकार द्वारा ही कंपनी बनाकर फसल बीमा को लागू किया जाए। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिये की जल्द से जल्द सर्वे पूर्ण करें ताकि किसानो को मुआवजा मिल सके। उल्लेखनीय हैं कि प्रारंभिक सर्वे में यह जानकारी सामने आई कि खकनार क्षेत्र के करीब 16 गांवों में केला फसल को नुकसान पहुंचा है। इससे 384 के लगभग किसानो की 584 हेक्टेयर के करीब फसल प्रभावित हुई हैं। एक दो गाँवो में सर्वे शेष है जल्द पूरा होंगा। नुकसान होने के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत ही सर्वे शुरू करा दिया था। खेतों में फसलों के निरीक्षण के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप जाधव, पूर्व राज्य मंत्री संजय जाधव, संजय सहगल, किशोर पाटील, विट्ठल महाजन,जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल,जनपद सदस्य गोकुल पाटिल,मनोज टंडन, महामंत्री पिंटू जाधव, अतूल जाधव,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील वाघे,नीलेश चौकसे, पवन लाहसे,आनंद यादव,महेंद्र जोगी, राजेश इरायली, रितुराज नायक,जसपाल पटवा, नेपानगर एसडीएम भगीरथ वाखला,खकनार तहसीलदार श्री प्रवीण ओहरिया अधिकारीगण,कृषकगण,ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें