Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नकली पुलिस बनकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Barkat Qureshi / Tue, Dec 16, 2025 / Post views : 523

Share:
नकली पुलिस बनकर लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद पदमनगर पुलिस को मिली सफलता
खंडवा(लोकेंद्र तिरोले)थाना पदमनगर पुलिस ने नकली पुलिसकर्मी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देता था। घटना का विवरण दिनांक 12 नवंबर 2025 को फरियादी हसमतराय गुरवानी (65 वर्ष) निवासी कावेरी स्टेट, पदमनगर, स्कूटी से अपनी दुकान जा रहे थे। जैन नर्सिंग होम के सामने बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें रोका और पास में लूट की घटना होने का हवाला देकर सोने की चैन और अंगूठियां कागज़ में रखने को कहा। जैसे ही फरियादी ने गहने दिए, आरोपी बाइक से फरार हो गए। विरोध करने पर एक आरोपी ने फरियादी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस संबंध में थाना पदमनगर में अपराध क्रमांक 289/2025 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर एवं सीएसपी खंडवा श्री अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान शहर एवं आसपास के मार्गों पर लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। मुखबिर की सूचना पर यह सामने आया कि आरोपी नर्मदापुरम जिले के ईरानी गैंग से जुड़े हैं। इसके बाद पुलिस टीम को नर्मदापुरम भेजा गया, जहां तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी 1. *अप्पा उर्फ गटरा उर्फ अयान हुसैन*, पिता अफसर हुसैन, उम्र 25 वर्ष, निवासी ईदगाह मोहल्ला, नर्मदापुरम 2. *कासिम सैय्यद*, पिता अफसर सैय्यद, उम्र 30 वर्ष, निवासी ईदगाह मोहल्ला, नर्मदापुरम (मूल निवासी मुंबई, महाराष्ट्र) आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी *इकबाल हुसैन* के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर, अमरावती तथा मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में भी इसी प्रकार की घटनाएं करना कबूल किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। सराहनीय भूमिका इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण आर्य सहित पदमनगर थाना स्टाफ एवं साइबर शाखा खंडवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें