Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: छात्रावास दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री डॉ शाह

Barkat Qureshi / Sat, Nov 1, 2025 / Post views : 473

Share:

छात्रावास दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री डॉ शाह

संवाददाता शिवम् राठौर

प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शनिवार को #छात्रावास_दिवस के अवसर पर खालवा विकासखंड के ग्राम आशापुर स्थित जनजातिय कार्य विभाग के छात्रावास में विद्यार्थियों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान छात्रावास के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। मंत्री डॉ. शाह ने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं शुरू की हैं विद्यार्थियों को कक्षा 1 से लेकर उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाने तक की सुविधा प्रदेश सरकार उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को साइकिल, पुस्तक, गणवेश जैसी सुविधा निशुल्क मिल रही है। छात्रावासों में विद्यार्थियों को हर तरह की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें