: भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड के पावर हाउस ने हासिल की अपनी सर्वोच्च क्षमता
Barkat Qureshi / Mon, Dec 2, 2024 / Post views : 429
बूरहानपूर। (जिला ब्यूरो चीफ श्रीमती सरिता रघुवंशी) भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड के पावर हाउस ने वर्ष 1989 से लेकर आज तक के इतिहास की 12.30 मेगा वाट की अपनी सर्वोच्च क्षमता हासिल कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम कर ली है। सीएमडी राकेश कुमार चोखानी के नेतृत्व में प्रबंधक पावर हाउस महेंद्र केशरी एवं उनकी टीम ने हैदराबाद के टर्बो एसोसिएट पावर सर्विस के साथ लगभग एक महीने की मशक्कत के बाद विभिन्न टेस्टिंग प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण कर ओवरहॉलिंग की सभी तकनीकी दक्षताएं पूरी कर ली। अब यह संयंत्र 10 या 11 मेगावाट नहीं बल्कि, अपनी अधिकतम क्षमता 12.27 से आगे जाकर 12.30 MW का उच्चतम स्तर हासिल किया हैं। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि यह क्षमता तब हासिल हुई है जबकि यह संयंत्र 35 वर्षो के संचालन के पश्चात लगभग अपनी आयु पूर्णता की ओर है। इस उपलब्धि से अब इस संयंत्र की आयु लगभग 5 से 8 वर्ष और बढ़ गई है। अब यह पावर हाउस अपनी सर्वोच्च क्षमता 12.30 मेगा वाट के साथ नेपा लिमिटेड के विभिन्न संयंत्रों को विद्युत प्रदाय कर सकेगा।
भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम नेपा लिमिटेड के सीएमडी राकेश कुमार चोखानी ने शनिवार को पावर हाउस पहुंचकर प्रबंधक पावर हाउस महेंद्र केशरी और उनकी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुएं बताया कि नेपा लिमिटेड का यह पावर हाउस 35 वर्षों के अपने स्थापना के इतिहास में पहली बार इस क्षमता के साथ संचालित होगा। इस बढ़ी हुई क्षमता के कारण उत्पादन के लागत मूल्य पर लगभग 1500 से 1800 रुपए प्रति मीट्रिक टन की बचत होगी। जिस हिसाब की ओवरहॉलिंग और तकनीकी दक्षताओं के साथ यह संयंत्र पूरी तरह से अपग्रेड हुआ है, आनेवाले लगभग 10 सालों तक इसके बिना किसी तकनीकी बाधा के इसी क्षमता के साथ कार्य करने की आशा हैं।
नेपा लिमिटेड कारखाना प्रबंधक पावर हाउस महेंद्र केशरी ने बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने में स्वयं सीएमडी साहब के भेल संयंत्र के तकनीकी अनुभव का हमें भरपूर लाभ मिला साथ ही भेल के ही सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं राकेश कुमार श्रीवास्तव, नरसिम्हा गौड़, आरपी सिंह का भी जमीनी स्तर पर भरपूर मार्गदर्शन मिला। सीएमडी राकेश कुमार चोखानी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर पावर हाउस की टीम का अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक कार्यक्रम में राम अलागेसन, उपप्रबंधक पावर हाउस सुधीर पटले, उप प्रबंधक पावर हाउस स्वतंत्र कुमार कसेरा, सहायक प्रबंधक पावर हाउस अनिल करोले, एल डी जेठवानी, किशोर ठाकरे, सतीश राउत, वरुण पाल, भूषण नेमाड़े, पीयूष सावकारे, समीर अहमद, सुंदर फुलझेले आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन