Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: PCWJ, के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भोपाल विधानसभा अध्यक्ष तोमर से की मुलाकात पत्रकारों के हितों के लिए सौपा ज्ञापन

Barkat Qureshi / Wed, Jul 30, 2025 / Post views : 304

Share:

PCWJ, के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भोपाल विधानसभा अध्यक्ष तोमर से की मुलाकात पत्रकारों के हितों के लिए सौपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

देवास। पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत का पत्रकार सुरक्षा अभियान निरंतर जारी है।आज इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के प्रथम दिन की कार्यवाही के बाद प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर से उनके निजी निवास पर मुलाकात कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग का ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि मध्य प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता है , प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना नितांत आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर इस मामले को गंभीरता से सदन में रखेंगे।

गौरतलब हो कि 2023में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए बनाई गई समिति वर्तमान में अस्तित्व में नहीं है तथा सरकार प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है यही कारण है कि मध्य प्रदेश में 22साल से अधिक समय से सत्ता में होने के बावजूद प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें