: देश की सूरक्षा करने वाले सैनिक की जमीन पर अवैधानिक तरीके से निकाला जा रहा है रास्ता
Barkat Qureshi / Sat, Oct 26, 2024 / Post views : 416
देश की सूरक्षा करने वाले सैनिक की जमीन पर अवैधानिक तरीके से निकाला जा रहा है रास्ता
सैनिक की पत्नी अनीता बेराडे
सीमा पर रॉकेट लांचर से दुश्मनों के टेकर उड़ाने वाले देश का रिटायर्ड सैनिक जिला बूरहानपूर अफसर की कार्य प्रणाली से बैबस
जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधव
देश का रिटायर्ड सैनिक योगैश बैराडे
मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में देश की सुरक्षा करने वाले सैनिक स्वयं की जमीन की सुरक्षा के लिए लगा रहा गुहार, सीमा पर राकेट लांचर से टैंक तोड़ने वाला सैनिक अफसरों के आगे बेबस।
बुरहानपुर जिले के ग्राम नागुलखेड़ा में रास्ते का विवाद पूर्व सैनिक ने लगाया जबरन रास्ता दिलाने का आरोप, न्याय के लिए जाएंगे कोर्ट दरअसल ग्राम नागुलखेड़ा में 4 माह पूर्व सेना से नायक रैंक से रिटायर्ड सैनिक योगेश बोराड़े बुरहानपुर के राजस्व अफसरों के आगे बेबस नजर आया। अपनी नौकरी के दौरान योगेश युद्धक टैंक को राकेट लांचर से तोड़ने का काम करता था। लेकिन अब उसका परिवार न्याय की गुहार लगाता हुआ नजर आया। योगेश का कहना है कि उसकी पत्नी अनीता के नाम नागुलखेड़ा में खसरा नंबर 6/2/2 का रकबा 0.81 हैक्टेयर है। उसकी नौकरी के दौरान कुछ दबंग लोगों ने खेत से रास्ता निकाल लिया। सेना की नौकरी कर वापस आया तो इसका विरोध किया। जिला बूरहानपूर के अफसर दे रहे भूमाफिया दबंगों का साथ राजस्व विभाग के अफसरों पर आरोप लगाया कि दंबंगों का साथ दे रहे हैं। उसकी भूमि से जबरन रास्ता निकाल दिया जा रहा है। जबकि खेत की खरीदी बिक्री की लिखा पड़ी में सैनिक के खेत में से जाने का रास्ता नहीं होने के बाद भी तहसीलदार रामलाल पगारे और राजस्व विभाग अमला कार्रवाई के लिए खेत में पहुंचा। आम रास्ता निकालते समय पेड़ की डाली गिरने से सैनिक की पत्नी अनीता बराड़े और एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी लग गई। सैनिक न्याय के लिए कोर्ट जाने की बात कह रहा है।
जिला बुरहानपुर पुलिस बल से लड़ते हुए अनीता बैराड़े सैनिक की पत्नी
जिला बूरहानपूर तहसीलदार पगारे का कहना है किजब इस संबंध में तहसीलदार रामलाल पगारे से चर्चा की गई तो बताया आम सहमति से रास्ता निकाला जा रहा है
जिला बुरहानपुर तहसीलदार पगारे
विज्ञापन
विज्ञापन