Fri 17 Apr 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मध्य प्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम 10 से 19 साल के किशोर, किशोरियों के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं में शुरू हुए उमंग स्वास्थ्य केंद्र किशोरावस्था की समस्याओं के लिए दिया जा रहा वैज्ञानिक परामर्श

Barkat Qureshi / Mon, Oct 21, 2024 / Post views : 439

Share:
    मध्य प्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम 10 से 19 साल के किशोर, किशोरियों के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं में शुरू हुए उमंग स्वास्थ्य केंद्र किशोरावस्था की समस्याओं के लिए दिया जा रहा वैज्ञानिक परामर्श किल्लौद। उमंग स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद केंद्र के माध्यम से 10 से 19 साल के किशोर और किशोरियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परामर्श दिया जा रहा है। ये केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किल्लौद, में प्रातः 9 से शाम 4 बजे तक संचालित हैं, जिसमें प्रशिक्षित परामर्शदाता संजय सिरसाटे के द्वारा समस्या का आंकलन कर यथायोग्य परामर्श दिया जाता है। किशोरावस्था में शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। साथ ही मानसिक स्थित के बार-बार बदलने का अनुभव भी होता है। किशोरावस्था जीवन का एक महत्वपूर्ण और नाजुक चरण होता है। इस उम्र में सही विकास के लिए पोषण, शिक्षा, सही मार्गदर्शन, सहयोग एवं आसपास के लोगों से अपनेपन की भावना की आवश्यकता होती है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत संचालित इस केंद्र में मुख्यतः 6 उद्देश्यों को शामिल किया गया है। जिसमें यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि, असंचारी बीमारियों से रोकथाम, लिंग आधारित हिंसा को रोकना, पोषण स्तर को बेहतर करना और नशीले पदार्थों की रोकथाम प्रमुख है।स्वास्थ्य केंद्र के साथ साथ स्वास्थ्य एवं पोषण दिवसों व विभिन्न आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से भी सेवाएं दी जाएगी। केंद्र में किशोर किशोरियों की विभिन्न समस्याओं के अनुरूप परामर्श, उपचार एवं रेफरल सेवाएं दी जा रही हैं । जिनमें पोषण, एनीमिया की रोकथाम, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, माहवारी स्वास्थ्य, असंचारी रोग, नशे के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, पारिवारिक एवं व्यक्तिगत परामर्श, लिंग आधारित हिंसा एवं चोट से रोकथाम, तनाव अवसाद, आत्महत्या जैसे मानसिक अवसाद, बाल विवाह की रोकथाम, किशोरावस्था में गर्भधारण की रोकथाम एवं एमटीपी संबंधी परामर्श उपलब्ध है। किशोरी एवं किशोरियों की समस्याओं के निदान के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2014 में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस अवस्था में किशोर बालक बालिकाओं को सकारात्मक एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित जानकारियां दिए जाने की महती आवश्यकता है। उमंग स्वास्थ्य केंद्र में मैत्रीपूर्ण वातावरण में निजता एवं गोपनीयता को ध्यान में रखकर परामर्श दिया जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें