Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने भीषण गर्मी के चलते नहरों में पानी छोड़ने का किया अनुरोध

Barkat Qureshi / Wed, Apr 30, 2025 / Post views : 295

Share:
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने भीषण गर्मी के चलते नहरों में पानी छोड़ने का किया अनुरोध कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट खरगोन/30 अप्रैल 2025/, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव ने मुख्य अभियंता इंदिरा सागर परियोजना को लिखे अपने पत्र में निवेदन किया है कि इंदिरा सागर परियोजना और ओंकारेश्वर बांध परियोजना खरगोन उदवहन योजना,कठोरा उदवहन योजना, अपरवेदा बांध और देजला देवाड़ा बांध से नहरों और कुन्दा एवं वेदा नदी में पानी मई के प्रथम सप्ताह में छोड़ा जावे । उल्लेखनीय है कि निमाड़ अंचल में मई माह के प्रथम या द्वितीय सप्ताह से बड़े पैमाने पर क्षेत्र के किसान गर्मी के कपास के बीज की बुआई प्रारंभ कर देते है । इससे पूर्व किसानों को सिंचाई हेतु पानी की आवश्यकता होती है, साथ ही गर्मी में बांधों से पानी नहीं छोड़े जाने की स्थिति में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नहरीय और नदी किनारे के ग्रामों में निवासरत ग्रामीणों एवं मवेशियों को पेयजल संकट व्याप्त होने कि संभावनाएं बनी रहेगी । इंदिरा सागर परियोजना, ओंकारेश्वर बांध परियोजना और खरगोन उद्वहन सिंचाई परियोजना, कठोरा उद्वहन सिंचाई योजना, अपरवेदा और देजला देवड़ा बांध के साथ ही अन्य सिंचाई परियोजनाओं का पानी नहरों और नदियों में छोड़ा जाए ताकि ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध हो सके। मवेशियों को पीने का पानी मिल सके और किसानों को फसलों के सिंचाई का पानी भी समय पर मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें