: बिजली विभाग की गलती से बुझ गया घर का चिराग
Barkat Qureshi / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 235
बिजली विभाग की गलती से बुझ गया घर का चिराग
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम जावर में बिजली सुधार का काम करते हुए एक प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई है जिसके चलते परिजनो व ग्रामीणो ने जावर मूंदी मेन रोड पर शव रख कर आवागमन जाम कर दिया है परिजन संबंधित जिम्मेदार अधिकारी से बात करने का बोल रहे है लेकिन अभी 2 घन्टे हो गये जिम्मेदार अधिकारी नही पहॅुचे है। मौके पर मोजूद ग्रामीण व परिजनो का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण करन्ट लगने से मौत हुई है जब मृतक खंभे पर चढ़ा था तो अचानक से बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली की सप्लाई चालू कर दी जिससे करंट लगने से मौके पर ही उस की मौत हो गई. जाम होने के कारण सडक के दोनो ओर वाहनो की कतारे लग गयी। महाराष्ट्र के मलकापुर नगर मे रहने वाले जावेद भाई चौहान जो कि मूंदी गमी में आ रहे थे उन्होने बताया कि वे भी लगभग दो घन्टे से जाम में फंसे है। घटना की खंबर लगते है जावर थाने की टीम मौके पर पहुॅची है ओर स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास कर रही है। खबर लिखने तक बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहॅुचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन