Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी किए गए कर्त्तव्यस्थ

Barkat Qureshi / Mon, Feb 24, 2025 / Post views : 198

Share:
महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी किए गए कर्त्तव्यस्थ खण्डवा / महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जावेगा। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को कर्त्तव्यस्थ किया है। जारी आदेश अनुसार चल समारोह के आगे अपर कलेक्टर श्री अरविन्द चौहान तथा संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला को कर्त्तव्यस्थ किया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी कर्त्तव्यस्थ किया गया है। कार्यपालिक दण्डाधिकारी 26 फरवरी को विशेष रूप से रात्रि में अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करेंगे तथा कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेंगे। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी श्री बजरंग बहादुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा रहेंगे। इसके अलावा अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा / हरसूद/पंधाना/पुनासा पर्व के दौरान अपने-अपने अनुभाग में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिम्मेदार रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना की जानकारी से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता को अवगत करायेंगे। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर्व के दौरान औंकारेश्वर में अत्यधिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों/जिला अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी श्री शिवम प्रजापति (आई.ए.एस) अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा रहेंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश काशिव ओमकारेश्वर मन्दिर में दर्शन व्यवस्था के प्रभारी होंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा अपने स्तर से प्रत्येक दल के साथ उनके अनुभाग के पटवारियों को कर्तव्यस्थ करेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना की जानकारी से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता को अवगत करायेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें