: विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत खमलाय व सारंगपुर में कार्यक्रम सम्पन्न
Barkat Qureshi / Fri, May 30, 2025 / Post views : 224
विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत खमलाय व सारंगपुर में कार्यक्रम सम्पन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 30 मई 2025/ विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड खिरकिया के ग्राम खमलाय और सारंगपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार सहनी ने उन्नत मशीनों और तकनीकी का कृषि में उपयोग एवं महत्व के बारे में बताया। उन्होंने ड्रोन के कृषि में विभिन्न उपयोग जैसे दवाओं का छिड़काव, उर्वरक का छिड़काव, पैदावार का अनुमान, बीमारी का अनुमान आदि के बारे में किसानों को जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा के वैज्ञानिक डॉ मुकेश कुमार बंकोलिया ने किसानों को मिट्टी परीक्षण, प्राकृतिक खेती व पौध संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री टी. आर. चौहान ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में उद्यानिकी अधिकारी श्री गम्भीर जाट ने प्रधानमंत्री लघु सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के बारे में विस्तार से बताया तथा पशुपालन विभाग की अधिकारी श्रीमती वर्षा शर्मा ने पशुपालक क्रेडिट कार्ड और डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के बारे में बताया।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 30 मई 2025/ विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड खिरकिया के ग्राम खमलाय और सारंगपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार सहनी ने उन्नत मशीनों और तकनीकी का कृषि में उपयोग एवं महत्व के बारे में बताया। उन्होंने ड्रोन के कृषि में विभिन्न उपयोग जैसे दवाओं का छिड़काव, उर्वरक का छिड़काव, पैदावार का अनुमान, बीमारी का अनुमान आदि के बारे में किसानों को जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा के वैज्ञानिक डॉ मुकेश कुमार बंकोलिया ने किसानों को मिट्टी परीक्षण, प्राकृतिक खेती व पौध संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री टी. आर. चौहान ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में उद्यानिकी अधिकारी श्री गम्भीर जाट ने प्रधानमंत्री लघु सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के बारे में विस्तार से बताया तथा पशुपालन विभाग की अधिकारी श्रीमती वर्षा शर्मा ने पशुपालक क्रेडिट कार्ड और डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के बारे में बताया।विज्ञापन
विज्ञापन