Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत खमलाय व सारंगपुर में कार्यक्रम सम्पन्न

Barkat Qureshi / Fri, May 30, 2025 / Post views : 221

Share:
विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत खमलाय व सारंगपुर में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 30 मई 2025/ विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड खिरकिया के ग्राम खमलाय और सारंगपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार सहनी ने उन्नत मशीनों और तकनीकी का कृषि में उपयोग एवं महत्व के बारे में बताया। उन्होंने ड्रोन के कृषि में विभिन्न उपयोग जैसे दवाओं का छिड़काव, उर्वरक का छिड़काव, पैदावार का अनुमान, बीमारी का अनुमान आदि के बारे में किसानों को जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, हरदा के वैज्ञानिक डॉ मुकेश कुमार बंकोलिया ने किसानों को मिट्टी परीक्षण, प्राकृतिक खेती व पौध संरक्षण के संबंध में जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री टी. आर. चौहान ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में उद्यानिकी अधिकारी श्री गम्भीर जाट ने प्रधानमंत्री लघु सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के बारे में विस्तार से बताया तथा पशुपालन विभाग की अधिकारी श्रीमती वर्षा शर्मा ने पशुपालक क्रेडिट कार्ड और डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के बारे में बताया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें