Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश

Barkat Qureshi / Sat, May 31, 2025 / Post views : 270

Share:
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 31 जूून विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को सामाजिक न्याय विभाग, ब्रम्हकुमारी संस्था, गायत्री परिवार एवं स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों ने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा नशा मुक्ति का संदेश देने के लिये नशा मुक्ति रथ के माध्यम से हरदा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने कलेक्टर कार्यालय से नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई जिला चिकित्सालय हरदा में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को तम्बाकू का उपयोग नही करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह, तंबाकू नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष दोगने, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह, जन अभियान परिषद के अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें