: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश
Barkat Qureshi / Sat, May 31, 2025 / Post views : 267
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रैली निकालकर दिया नशा मुक्ति का संदेश
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 31 जूून विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को सामाजिक न्याय विभाग, ब्रम्हकुमारी संस्था, गायत्री परिवार एवं स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों ने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा नशा मुक्ति का संदेश देने के लिये नशा मुक्ति रथ के माध्यम से हरदा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने कलेक्टर कार्यालय से नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई जिला चिकित्सालय हरदा में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को तम्बाकू का उपयोग नही करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह, तंबाकू नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष दोगने, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह, जन अभियान परिषद के अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 31 जूून विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को सामाजिक न्याय विभाग, ब्रम्हकुमारी संस्था, गायत्री परिवार एवं स्वास्थ्य विभाग के सदस्यों ने तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा नशा मुक्ति का संदेश देने के लिये नशा मुक्ति रथ के माध्यम से हरदा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने कलेक्टर कार्यालय से नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई जिला चिकित्सालय हरदा में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को तम्बाकू का उपयोग नही करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह, तंबाकू नियंत्रण नोडल अधिकारी डॉ. पीयूष दोगने, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह, जन अभियान परिषद के अधिकारी, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन