: 15 दिन पूर्व नया ट्रेक्टर लेने के बाद से लापता जलकुआ के बलराम की कुए में मिली लाश
Barkat Qureshi / Sat, Mar 29, 2025 / Post views : 260
15 दिन पूर्व नया ट्रेक्टर लेने के बाद से लापता जलकुआ के बलराम की कुए में मिली लाश, पुलिस जॉच में जुटी
[caption id="attachment_5920" align="alignnone" width="300"]
Oplus_16908288[/caption]
आज सुबह मूंदी नगर के जामनिया रोड़ पर एक खेत के कुएं में लाश मिलने से हडकंप मच गया। लोगो की भीड लग गयी। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल00 ही थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया के निर्देश पर एस आई उमेश लाखरे,ए एस आई दिलीप यादव, शिवकात परिहार सहित अपनी टीम व डायल 100 के साथ तुरन्त मौके पर पहॅुचे।
कुएं में लाश मिलने की जानकारी तब मिली जब कुएं के अंदर से बदबू आने लंगी। आसपास के खेत वालो ने कुएं में झाककर देखा तो लाश तैरती हुई दिखाई दी। मूंदी पुलिस ने क्रेन की मदद से लाश को बाहर निकाला। लाश की पहचान बलराम सिंह पिता आनंद सिंह सिंधिया 42 साल निवासी जामनीया रोड़ मूंदी के रूप में हुई।
मृतक बलराम ने 15 दिन पूर्व नया ट्रेक्टर लिया था उसके बाद से लापता था यह वही व्यक्ती की लाश पुलिस ने कुएं से बरामद की है। बलरामसिंह नया जान डियर कंपनी का ट्रैक्टर लाने के बाद 10 मार्च को बिना बताए घर से कही चले गया था। उसके बाद उसके भाई कृष्ण सिंह ने मूंदी थाने में बलराम की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसकी लाश आज मिलने से परिवार में मातम पसर गया। बलराम मूलरूप से जलकूआ का निवासी है । उनकी कृषि भूमि मूंदी के जामन्या रोड़ के नजदीक स्थित है। बलराम का लापता होना संशय बना हुआ था। मूंदी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया है। किन कारणों के चलते बलराम ने ऐसा कदम उठाया है। मूंदी पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
Oplus_16908288[/caption]
आज सुबह मूंदी नगर के जामनिया रोड़ पर एक खेत के कुएं में लाश मिलने से हडकंप मच गया। लोगो की भीड लग गयी। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल00 ही थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया के निर्देश पर एस आई उमेश लाखरे,ए एस आई दिलीप यादव, शिवकात परिहार सहित अपनी टीम व डायल 100 के साथ तुरन्त मौके पर पहॅुचे।
कुएं में लाश मिलने की जानकारी तब मिली जब कुएं के अंदर से बदबू आने लंगी। आसपास के खेत वालो ने कुएं में झाककर देखा तो लाश तैरती हुई दिखाई दी। मूंदी पुलिस ने क्रेन की मदद से लाश को बाहर निकाला। लाश की पहचान बलराम सिंह पिता आनंद सिंह सिंधिया 42 साल निवासी जामनीया रोड़ मूंदी के रूप में हुई।
मृतक बलराम ने 15 दिन पूर्व नया ट्रेक्टर लिया था उसके बाद से लापता था यह वही व्यक्ती की लाश पुलिस ने कुएं से बरामद की है। बलरामसिंह नया जान डियर कंपनी का ट्रैक्टर लाने के बाद 10 मार्च को बिना बताए घर से कही चले गया था। उसके बाद उसके भाई कृष्ण सिंह ने मूंदी थाने में बलराम की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसकी लाश आज मिलने से परिवार में मातम पसर गया। बलराम मूलरूप से जलकूआ का निवासी है । उनकी कृषि भूमि मूंदी के जामन्या रोड़ के नजदीक स्थित है। बलराम का लापता होना संशय बना हुआ था। मूंदी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया है। किन कारणों के चलते बलराम ने ऐसा कदम उठाया है। मूंदी पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।विज्ञापन
विज्ञापन