Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: 15 दिन पूर्व नया ट्रेक्टर लेने के बाद से लापता जलकुआ के बलराम की कुए में मिली लाश

Barkat Qureshi / Sat, Mar 29, 2025 / Post views : 262

Share:
15 दिन पूर्व नया ट्रेक्टर लेने के बाद से लापता जलकुआ के बलराम की कुए में मिली लाश, पुलिस जॉच में जुटी [caption id="attachment_5920" align="alignnone" width="300"] Oplus_16908288[/caption] आज सुबह मूंदी नगर के जामनिया रोड़ पर एक खेत के कुएं में लाश मिलने से हडकंप मच गया। लोगो की भीड लग गयी। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल00 ही थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया के निर्देश पर एस आई उमेश लाखरे,ए एस आई दिलीप यादव, शिवकात परिहार सहित अपनी टीम व डायल 100 के साथ तुरन्त मौके पर पहॅुचे। कुएं में लाश मिलने की जानकारी तब मिली जब कुएं के अंदर से बदबू आने लंगी। आसपास के खेत वालो ने कुएं में झाककर देखा तो लाश तैरती हुई दिखाई दी। मूंदी पुलिस ने क्रेन की मदद से लाश को बाहर निकाला। लाश की पहचान बलराम सिंह पिता आनंद सिंह सिंधिया 42 साल निवासी जामनीया रोड़ मूंदी के रूप में हुई। मृतक बलराम ने 15 दिन पूर्व नया ट्रेक्टर लिया था उसके बाद से लापता था यह वही व्यक्ती की लाश पुलिस ने कुएं से बरामद की है। बलरामसिंह नया जान डियर कंपनी का ट्रैक्टर लाने के बाद 10 मार्च को बिना बताए घर से कही चले गया था। उसके बाद उसके भाई कृष्ण सिंह ने मूंदी थाने में बलराम की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसकी लाश आज मिलने से परिवार में मातम पसर गया। बलराम मूलरूप से जलकूआ का निवासी है । उनकी कृषि भूमि मूंदी के जामन्या रोड़ के नजदीक स्थित है। बलराम का लापता होना संशय बना हुआ था। मूंदी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया है। किन कारणों के चलते बलराम ने ऐसा कदम उठाया है। मूंदी पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें