Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कमिश्नर श्री तिवारी ने करताना और अबगांव के निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवनो का निरीक्षण किया

Barkat Qureshi / Fri, Feb 14, 2025 / Post views : 304

Share:
कमिश्नर श्री तिवारी ने करताना और अबगांव के निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवनो का निरीक्षण किया नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री के. जी. तिवारी ने शुक्रवार को जिले के करताना और अबगांव कला में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया । इस दौरान कलेक्टर श्री आदित्य सिंह एवं संयुक्त आयुक्त श्री जी सी दोहर भी मौजूद थे। करताना के स्कूल भवन लगभग पूर्ण हो चुका है संभागायुक्त श्री तिवारी ने करताना के स्कूल भवन के शेष कार्य को इस माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम अबगांव कला के स्कूल भवन को जून माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि अगले शिक्षा सत्र में नए भवन में स्कूल संचालित हो सके। कमिश्नर श्री तिवारी ने टिमरनी और हरदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियो को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के दोनों सीएम राइज स्कूल के निर्माण कार्यों पर नियमित रूप से नजर रखें, और इस दौरान जो भी कमी पाई जाए, उसके लिए निर्माण एजेंसी का ध्यान आकर्षित करें और आवश्यक सुधार कराएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें