Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताये नशे के दुष्यपरिणाम

Barkat Qureshi / Wed, Feb 19, 2025 / Post views : 265

Share:
 
जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधव
  विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताये नशे के दुष्यपरिणाम.. नेपानगर - नेपानगर के शासकीय कन्या शाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव जी एवं सचिव श्री इंदुकान्त तिवारी जी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बाल संरक्षण कानून की जानकारी देकर शिक्षा का अधिकार, मौलिक कर्तव्य, बच्चो से मैत्रीपूर्ण संबंध, नशा निवारण सहित एसिड अटैक से पीड़ित को सहायता देने जैसे विषयों पर जानकारी देकर परीक्षा में तनावमुक्त रहने एवं मन को एकाग्रत कर सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया। वही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चो को नशा ना करने व उसके दुष्यपरिणाम के बारे में बताया। इस दौरान प्रधान पाठक संजय अटकढे, पीएलवी एल.एल लौवंशी, महेशचंद्र शिवहरे, शहज़ाद अली, अमरेश बौरासी सहित विद्यार्थी व स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें