: विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताये नशे के दुष्यपरिणाम
Barkat Qureshi / Wed, Feb 19, 2025 / Post views : 264
जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधवविद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताये नशे के दुष्यपरिणाम..
नेपानगर - नेपानगर के शासकीय कन्या शाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव जी एवं सचिव श्री इंदुकान्त तिवारी जी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बाल संरक्षण कानून की जानकारी देकर शिक्षा का अधिकार, मौलिक कर्तव्य, बच्चो से मैत्रीपूर्ण संबंध, नशा निवारण सहित एसिड अटैक से पीड़ित को सहायता देने जैसे विषयों पर जानकारी देकर परीक्षा में तनावमुक्त रहने एवं मन को एकाग्रत कर सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया। वही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चो को नशा ना करने व उसके दुष्यपरिणाम के बारे में बताया। इस दौरान प्रधान पाठक संजय अटकढे, पीएलवी एल.एल लौवंशी, महेशचंद्र शिवहरे, शहज़ाद अली, अमरेश बौरासी सहित विद्यार्थी व स्टाफ मौजूद रहा।विज्ञापन
विज्ञापन