Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: सोशल मीडिया पर परीक्षा संबंधी संदेशों के प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध, बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Barkat Qureshi / Tue, Feb 11, 2025 / Post views : 281

Share:
  सोशल मीडिया पर परीक्षा संबंधी संदेशों के प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध, बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी हरदा 10 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आदित्य सिंह ने हरदा जिले में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच की अवधि के लिये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सतीश राय ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किये गये है कि अब कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम व एक्स आदि का दुरूपयोग करते हुए बोर्ड परीक्षाओं संबंधी संदेशों का प्रसारण नहीं किया जा सकेगा। इन संदेशों को लाइक, कमेंट या फारवर्ड करने पर भी 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश अनुसार किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की यह जिम्मेदारी होगी कि वह इस तरह के संदेशों के प्रसारण व फारवर्ड करने की गतिविधि को प्रभावी ढंग से रोके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें