: सोशल मीडिया पर परीक्षा संबंधी संदेशों के प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध, बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
Barkat Qureshi / Tue, Feb 11, 2025 / Post views : 282
सोशल मीडिया पर परीक्षा संबंधी संदेशों के प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध, बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
हरदा 10 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आदित्य सिंह ने हरदा जिले में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच की अवधि के लिये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सतीश राय ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किये गये है कि अब कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम व एक्स आदि का दुरूपयोग करते हुए बोर्ड परीक्षाओं संबंधी संदेशों का प्रसारण नहीं किया जा सकेगा। इन संदेशों को लाइक, कमेंट या फारवर्ड करने पर भी 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश अनुसार किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की यह जिम्मेदारी होगी कि वह इस तरह के संदेशों के प्रसारण व फारवर्ड करने की गतिविधि को प्रभावी ढंग से रोके।
हरदा 10 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आदित्य सिंह ने हरदा जिले में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच की अवधि के लिये प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये हैं। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सतीश राय ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किये गये है कि अब कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम व एक्स आदि का दुरूपयोग करते हुए बोर्ड परीक्षाओं संबंधी संदेशों का प्रसारण नहीं किया जा सकेगा। इन संदेशों को लाइक, कमेंट या फारवर्ड करने पर भी 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश अनुसार किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन की यह जिम्मेदारी होगी कि वह इस तरह के संदेशों के प्रसारण व फारवर्ड करने की गतिविधि को प्रभावी ढंग से रोके।विज्ञापन
विज्ञापन