: हरदा प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के पदाधिकारियों का किया सम्मान
Barkat Qureshi / Wed, May 14, 2025 / Post views : 254
हरदा प्रथम आगमन पर राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के पदाधिकारियों का किया सम्मान
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के पदाधिकारी पहली बार हरदा पहुंचे। जिनके आगमन पर हंडिया तहसील अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ के निवास ग्राम गुरदिया पर हरदा जिले के सदस्यों ने जोरशोर से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनिल ठींग्ला के साथ प्रदेश सहायक कमल रियाड़, देवास जिला मंत्री मुकेश पिचकिया और प्रदेश सदस्य रवि पुनिया भी पहली बार राष्ट्रीय जाट महासभा भारत हरदा के सदस्यों से मिलने पहुंचे थे। जहां जिले के सदस्यों के साथ पदाधिकारियों ने बैठक की और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनिल ठींग्ला ने संगठन को मजबूत करने की बात करते हुए जिले में सदस्य बनाने पर जोर दिया। श्री ठींग्ला ने कहा कि आने वाले कुछ माह में हरदा में राष्ट्रीय जाट महासभा भारत की खाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार कर ली जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी सुनिल पटेल, हरदा तहसील अध्यक्ष नंदराम पेटल, टिमरनी तहसील अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैलाश पटेल, महेश ठोल्या कैलाश जाखड़, मुकेश गोरा, भगत जाणी,विमल सिरोही, पंकज पटेल जाजड़ा,राजेश गोरा, मनोज सिरोही ने पदाधिकारियों का पुष्पमाला और साफा बांधकर स्वागत किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री ठींग्ला ने हंडिया तहसील अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनिल पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय जाट महासभा भारत का जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा। राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) के पदाधिकारी पहली बार हरदा पहुंचे। जिनके आगमन पर हंडिया तहसील अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ के निवास ग्राम गुरदिया पर हरदा जिले के सदस्यों ने जोरशोर से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनिल ठींग्ला के साथ प्रदेश सहायक कमल रियाड़, देवास जिला मंत्री मुकेश पिचकिया और प्रदेश सदस्य रवि पुनिया भी पहली बार राष्ट्रीय जाट महासभा भारत हरदा के सदस्यों से मिलने पहुंचे थे। जहां जिले के सदस्यों के साथ पदाधिकारियों ने बैठक की और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनिल ठींग्ला ने संगठन को मजबूत करने की बात करते हुए जिले में सदस्य बनाने पर जोर दिया। श्री ठींग्ला ने कहा कि आने वाले कुछ माह में हरदा में राष्ट्रीय जाट महासभा भारत की खाप पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार कर ली जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी सुनिल पटेल, हरदा तहसील अध्यक्ष नंदराम पेटल, टिमरनी तहसील अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैलाश पटेल, महेश ठोल्या कैलाश जाखड़, मुकेश गोरा, भगत जाणी,विमल सिरोही, पंकज पटेल जाजड़ा,राजेश गोरा, मनोज सिरोही ने पदाधिकारियों का पुष्पमाला और साफा बांधकर स्वागत किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री ठींग्ला ने हंडिया तहसील अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुनिल पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय जाट महासभा भारत का जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाकर संगठन का विस्तार किया जाएगा।विज्ञापन
विज्ञापन